Stay Home, Stay Safe (घर मे रहे, सुरक्षित रहे)
हर कोई कह रहा है ?
घर में रहे, सुरक्षित रहे।
परन्तु जो असुरक्षित तरीके से बाहर घूम रहे है, उनका क्या वो खुद तो मरेंगे, और घर मे रहने वालो को भी लेकर मरेंगे।
एक बात सभी को पता है कि जो कुत्ता पालता है, कुत्ता उसे नही बल्कि दुसरो को काटता है।
परन्तु ये रोड़ो पर फोकट घूमने वाले ये नही समझ रहे है कि कोरोना वाइरस नामक कुत्ता एक ऐसा कुत्ता है, जिसने पालने वालो को ही सबसे पहले कांटा, और ये भी नही जानते है कि जिस प्रकार बिजली की रिश्तेदारी किसी से नही होती है, वह रात दिन उसी के साथ काम करने वाले को भी झटका देने में देर नही करती है।
ठीक उसी बिजली की राजनीति की तर्ज पर कोरोना वाइरस भी किसी से रिश्तेदारी नही पाल रहा है, और किसी भी धर्म, जाति, या सम्प्रदाय का व्यक्ति हो सभी को अपनी चपेट में ले रहा है।
इससे सभी बचे, घर मे रहे, सुरक्षित रहे, और अपनी सही सूझ बूझ का परिचायक बने।
अभी यदि सरकार सारा लोकडाउन खोल दे तो हमे ही समझना पड़ेगा कि क्या करना है, और क्या नही करना है।
लोकडाउन वाइरस खत्म होने पर ही खुलेगा ऐसा भी नही होगा।
लोकडाउन खत्म होते ही वाइरस खत्म हो जाएगा ऐसा भी नही होगा।
जिनती जल्दी लोकडाउन खत्म होगा उतनी जल्दी वाइरस खत्म नही होगा, हमे ही दोनो के बीच तालमेल बैठाकर जीवन जीना पड़ेगा।
और अपनी, अपने परिवार की, समाज की, देश की रक्षा करनी पड़ेगी वो भी अपनी स्वयं की सूझ बूझ से।
एक कहावत है कि जिसको हिये सुध नही पड़ती है उसे किये से क्या सुध पड़ेगी
...........................................................................***....................................................................................
Comments
Post a Comment