Posts

Showing posts from April, 2020

लॉकडाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्र को संबोधन (Prime Minister Narendra Modi Addresses the Nation)

Image
नमस्ते मेरे प्यारे देशवासियों ।   भारत बासियों को सम्बोधन करते हुये।  कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है । आप सभी देशवासियों की तपस्या , आपके त्याग की वजह से भारत अब तक कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है।  आप लोगों ने कष्ट सहकार भी अपने देश को बचाया है। हमारे इस भारतवर्ष को बचाया है , मैं जानता हूं , आपको कितनी दिक्कतें आई है , किसी को खाने की परेशानी , किसी को आने-जाने की परेशानी , कोई घर - परिवार से दूर है। लेकिन आप देश के खातिर एक अनुसशित सिपाही की तरह , अपने कर्तव्य निभा रहे है।  मैं आप सबको आदर पूर्वक नमन करता हूँ। हमारे संविधान मे जिस We the People of India ( वी द पीपल ऑफ इंडिया) की शक्ति की बात कही गई है , यही तो है वो ।  बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म-जयंती पर हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का यह प्रदर्शन , यह संकल्प बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। बाबा साहब का जीवन हमे , हर चुनौती को अपनी संकल्प शक्ति , और परिश्रम के बलबूते पर , प...

"कड़वी बातें" ( Bitter Things)

"कड़वी बातें" ..............*.............. कहाँ पर बोलना है, और कहाँ पर बोल जाते हैं। जहाँ खामोश रहना है, वहाँ मुँह खोल जाते हैं।। "..... बहुत ऊँची दुकानों में, तो कटाते जेब सब अपनी। मगर मज़दूर माँगेगा, तो सिक्के बोल जाते हैं।। "..... ब्रांडेड विज्ञापनों के चक्कर मे,  तो 100 की चीज 200 मे लाते है । वही सब्जी की बात आए, तो कम कहकर दोबारा तोल जाते है ।। "..... कटा जब शीश सैनिक का, तो हम खामोश रहते हैं। कटा एक सीन पिक्चर का, तो सारे बोल जाते हैं।। "..... अगर मखमल करे गलती, तो कोई कुछ नहीँ कहता। फटी चादर की गलती हो, तो सारे बोल जाते हैं।। "..... हवाओं की तबाही को, तो सभी चुपचाप सहते हैं। च़रागों से हुई गलती, तो सारे बोल जाते हैं।। "..... नयी नस्लों के ये बच्चे, तो जमाने भर की सुनते हैं। मगर माँ बाप कुछ बोले, तो बच्चे बोल जाते हैं।। "..... सोचते है गर्ल फ्रेंड बने नही, तो इज्जत से तक खेल जाते है।  अपनी बहन बेटी की बात आए,  तो सभी के खून खोल जाते है ।। ".....