आप सभी सम्मान करो (Respect you all)
इंसान होकर के इंसान का , आप सभी सम्मान करो सभी इंसान एक हमारे , मत उसका नुकसान करो। चाहे इंसान कोई भी हो , मत उसका अपमान करो जो ग़रीब हो अपना इंसान , धन देके धनवान करो ॥ ............. इंसान होकर के इंसान का , आप सभी सम्मान करो , .............................***................................ हो गरीब इंसान की बेटी , मिलकर कन्या दान करो अगर इंसान दिखता भूखा , भोजन का इंतजाम करो। अगर इंसान की हो फाईल , शीघ्र काम श्री मान करो इंसान की अटकी हो राशि , शीघ्र आप भुगतान करो॥ ........... इंसान होकर के इंसान का , आप सभी सम्मान करो , ....................................***............................. इंसान को गर कोई सताये , सही की आप पहिचान करो अगर जरूरत हो इंसान को , घर जाकर श्रम दान करो। अगर मुसीबत में हो इंसान , फौरन मदद का काम करो बिन घर के कोई मिले इंसान , उसका खड़ा मकान करो॥ ........... इंसान होकर के इंसान का , आप सभी सम्मान करो , ...................................***.................................. केश अदा...